UPSC CSE Admit Card 2025 Release | सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 प्रवेश पत्र जारी

Telegram Group Join Now

UPSC CSE Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (UPSC CSE 2025) के लिए आधिकारिक तौर पर प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा। लॉगिन करने के बाद ही उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CSE Admit Card 2025 Release
UPSC CSE Admit Card 2025 Release

UPSC CSE 2025 Prelims Exam Date: 25 मई को परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (UPSC CSE Admit Card 2025:) का आयोजन 25 मई, 2025 को किया जाना है। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा के माध्यम से कुल 979 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल होती हैं। इसके अतिरिक्त, भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से 150 पद भरे जाएंगे।

यूपीएससी – चयन प्रक्रिया

केंद्र सरकार में विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं के लिए उम्मीदवारों को चयनित करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS और IFS के साथ-साथ भारतीय रेलवे लेखा सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए भी योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होते हैं- 

  1. प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स)
  2. मुख्य परीक्षा (मेंस एग्जाम)
  3. साक्षात्कार (इंटरव्यू)

इन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर, एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

UPSC CSE 2025 Prelims Admit Card: प्रवेश पत्र को चेक ऐसे करें

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे अच्छी तरह से चेक कर लें।उल्लिखित सभी विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच करें किसी भी तरह की विसंगति होने पर तत्काल यूपीएससी को सूचित करें। आपके एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल हो सकते हैं:

  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा का समय और तारीख
  • अभ्यर्थी का पूरा नाम और जन्म तिथि
  • अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश
  • परीक्षा के विषय
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है। 

UPSC CSE Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • लॉग इन करने के बाद प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

Telegram Group Join Now